मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आज बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ परिसर में विराट किसान मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न लाभार्थियों को कृषि यंत्र वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि किसानों के सशक्तीकरण, कृषि के आधुनिकीकरण और अन्न उत्पादन में सतत वृद्धि के संकल्पों के साथ डबल इंजन सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि एवं उत्तर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर क्रियाशील है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



