मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को रायपुर में ओमेगा मेडिशाइन हॉस्पिटल की नई स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया एवं कैंसर उपचार केंद्र का भूमिपूजन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस पहल से प्रदेश में कैंसर के आधुनिक उपचार की सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को अपने ही प्रदेश में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में 200 एकड़ में विकसित हो रही मेडिसिटी एवं फार्मा पार्क परियोजना से सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसरों का भी विस्तार होगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



