मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी-II) में हिस्सा ले रहे 2011 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों से बातचीत की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी)-II में हिस्सा ले रहे 2011 बैच के आईएफएस अधिकारियों से बातचीत करके खुशी हुई। मैंने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में मल्टीपोलैरिटी, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ की नीति और सप्लाई चेन को जोखिम-मुक्त करने जैसे विषयों पर बात की। साथ ही, हमारी कूटनीति के लिए अलग-अलग तरह के समाजों और ट्रेंड्स को समझने तथा क्षेत्रीय फोकस विकसित करने के महत्व पर भी चर्चा की। सभी प्रतिभागियों को उनकी बढ़ती जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



