मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क संपर्क से वंचित बसावटों को जोड़ने तथा उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश में 315 सड़कों के माध्यम से 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने की योजना पर चर्चा हुई। इन परियोजनाओं में 32 बड़े पुल भी शामिल हैं, जिन पर ₹2,700 करोड़ से अधिक की लागत प्रस्तावित है। माननीय केंद्रीय मंत्री जी ने इन परियोजनाओं को शीघ्र अंतिम स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इसके अतिरिक्त, जंगली जानवरों से कृषि उपज की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ की व्यवस्था, कृषि एवं मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना तथा किसानों को फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्र एवं उपकरण सहजता से उपलब्ध कराने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की। सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देने हेतु आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी का हृदय से आभार।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



