मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को नई दिल्ली के लोधी एस्टेट में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस के कार्यालय का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2023 में शुरू किए गए इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस ने इतने कम समय में 29 देशों को सदस्य के तौर पर, 5 देशों को ऑब्जर्वर के तौर पर और 11 देशों को सदस्य बनने की सहमति देने वाले देशों के तौर पर एक साथ जोड़ा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि यह वैश्विक पहल दुनिया की सात प्रमुख बिग कैट प्रजातियों और उनके आवासों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



