मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज जल शक्ति मंत्रालय की बाढ़ प्रबंधन एवं सीमावर्ती क्षेत्र कार्यक्रम (एफएमबीएपी) की समीक्षा बैठक की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि बैठक में विभिन्न परियोजनाओं द्वारा बाढ़ नियंत्रण की क्षमता को मजबूत करने, बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में बेहतर बाढ़ प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम देश में बाढ़ प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



