बिहार : सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में हुए शामिल

0
75
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में शामिल हुए। इस दौरान कुल 101 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके मामलों का निष्पादन किया गया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार ने बताया कि सीएम चौधरी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर उन्हें संतुष्ट करना,सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशीलता,तत्परता के साथ आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने तथा उन्हें न्याय दिलाने के निर्देश दिये।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ बिहार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जिलाधिकारियों को ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भवनों,अस्पतालों,विद्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्रों,स्वास्थ्य संस्थानों,छूटे हुए टोलों की सड़कों की मरम्मत,रख-रखाव, साफ-सफाई का कार्य 31.3.2027 से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMO_Odisha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here