उप्र : सीएम योगी प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु बरेली में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

0
80
उप्र : सीएम योगी प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु बरेली में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली में पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि ग्राम प्रहरियों की सजगता एवं सतर्कता से गांव सुरक्षित बनते हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हैं। सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर गांव ही विकसित भारत के संकल्प की सशक्त नींव हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा का सुदृढ़ वातावरण बनाने एवं अपराध नियंत्रण व पुलिस-जनसहयोग में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु जनपद बरेली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया। समस्त लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here