मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज शास्त्री पार्क स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का दौरा किया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ इसके कामकाज की समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा, “हमने पीएम2.5 और पीएम10 के स्तर की सटीक निगरानी के लिए 13 नए ‘कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन’ (CAAQMS) का भी उद्घाटन किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के हर हॉटस्पॉट पर कड़ी नज़र रखने और हर समस्या पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह नया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है। एआई-पावर्ड कैमरों, रियल-टाइम डेटा और जीपीएस तकनीक से लैस यह सेंटर चौबीसों घंटे प्रदूषण नियंत्रण उपायों की निगरानी करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, हम प्रदूषण के हर बड़े स्रोत से निपटने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



