मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में BIMSTEC के गृह मंत्रियों की पहली बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “आज नई दिल्ली में BIMSTEC के गृह मंत्रियों की पहली बैठक की अध्यक्षता की, जिसके समापन पर ऐतिहासिक ‘दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाया गया। छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रियों की यह बैठक बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करती है। हम सब मिलकर एक सुरक्षित, मजबूत और बेहतर ढंग से जुड़े हुए क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “नई दिल्ली में हुई पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक में पांच मुख्य क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचे और तंत्र पर चर्चा की गई: ड्रग कंट्रोल; आतंकवाद-रोधी और कानूनी सहयोग; भगोड़ों की वापसी; साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध की जांच; और संस्थागत सहयोग व क्षमता निर्माण। सदस्य देशों ने मानव तस्करी से निपटने के लिए BIMSTEC कन्वेंशन और ड्रग कंट्रोल के लिए एक्शन प्लान पर अहम समझौतों को अंतिम रूप देकर क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति की। मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध वित्तीय प्रवाह और टेरर फाइनेंसिंग से निपटने के लिए क्षमता निर्माण पर एमओयू के मसौदे को अंतिम रूप देना, एक सुरक्षित, अधिक संरक्षित, मजबूत और समृद्ध BIMSTEC क्षेत्र के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



