मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में खरीफ खरीद सीजन-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि इस दौरान मंडियों के बाहर फसल रखने के लिए उपयुक्त खुले स्थान चिन्हित करने, वहां फेंसिंग करने तथा बारिश से फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, खरीद के बाद फसल का उठान निर्धारित समय पर हो तथा संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए नियमित निगरानी करें। किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए, ताकि किसानों को फसल के भंडारण, खरीद और उठान में परेशानी न हो।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



