राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

0
93
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। विगत दिनों हुई आपराधिक घटनाओं में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने तथा लापरवाही बरतने और आमजन के साथ अमर्यादित व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। राजस्थान में कानून का शासन सर्वोपरि है। अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here