मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को दिल्ली में 11 क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों और वैज्ञानिकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ये क्षेत्रीय कार्यालय वन संरक्षण, वन भूमि के डायवर्जन, वर्किंग प्लान की मंजूरी और अलग-अलग कानूनों के तहत मॉनिटरिंग और मूल्यांकन जैसे कामों से जुड़े मामलों को संभालने में अहम भूमिका निभाते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि आर्थिक आकांक्षाओं और पारिस्थितिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाकर टिकाऊ विकास के लिए वन प्रशासन को आगे बढ़ाने में ‘सरकार के एकीकृत दृष्टिकोण’ पर जोर दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



