मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और विकसित भारत का विराट संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “राजस्थान के प्रति माननीय प्रधानमंत्री जी का आत्मीय स्नेह और निरंतर सहयोग प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान कर रहा है। आधारभूत संरचना, निवेश और जल प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहे सहयोग से राजस्थान वर्ष 2047 तक विकसित प्रदेश बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राजस्थान के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



