मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में ड्यूल सोर्स 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन और 3 टेस्ला एमआरआई मशीनों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी मौजूद थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इनसे हृदय, मस्तिष्क, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की जांच की बेहतर सुविधा अब अस्पताल में ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित हों और बेहतर इलाज हर नागरिक की पहुंच में हो।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



