केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सीडब्ल्यूसी के क्षेत्रीय कार्यालयों के कामकाज एवं उनके द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की

0
88
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सीडब्ल्यूसी के क्षेत्रीय कार्यालयों के कामकाज एवं उनके द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के क्षेत्रीय कार्यालयों के कामकाज एवं उनके द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने लिखा, “बैठक में क्षेत्रीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया। अधिकारियों को कार्य प्रक्रियाओं के सरलीकरण, तकनीक आधारित निगरानी तथा कार्यों के बेहतर और समयबद्ध निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अपनी कार्यप्रणाली में तकनीक के बेहतर उपयोग द्वारा जल संसाधन प्रबंधन से जुड़ी संस्थाओं को अधिक सक्षम, आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @CRPaatil

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here