हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित सकोह में इंडोर आइस स्केटिंग एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

0
85
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित सकोह में इंडोर आइस स्केटिंग एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित सकोह में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर आइस स्केटिंग एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि परिसर के बेसमेंट में जिम, बिलियर्ड्स रूम और कैफे, भूतल पर वीआईपी लाउंज तथा ऊपरी बालकनी में 1,079 लोग बैठ सकेंगे। रोलर स्केटिंग रिंक की दर्शक दीर्घा में 250 लोगों के बैठने और परिसर में 250 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सीएम सुक्खू ने धर्मशाला में 982 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन सुविधा का लोकार्पण किया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि 60 केएलडी प्रतिदिन की क्षमता वाले इस संयंत्र से सीवरेज नेटवर्क से वंचित धर्मशाला के सात वार्डों के लगभग 7,500 परिवार लाभान्वित होंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here