कोटा : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नगर निगम, केडीए एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्यों-नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की

0
89
कोटा : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नगर निगम, केडीए एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्यों-नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कोटा के नगर निगम, केडीए एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्यों-नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “संसदीय क्षेत्र प्रवास के दौरान नगर निगम, केडीए एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम और केडीए प्रशासन की कार्यप्रणाली में गुड गवर्नेंस नजर आए।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “त्योहारों से पहले शहर की सड़कें गड्ढामुक्त हों, प्रमुख बाजारों और चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो तथा यातायात सुचारू रहे। कैंसर यूनिट, क्रिकेट स्टेडियम और स्मार्ट रोड सहित सभी प्रमुख विकास कार्यों को समयबद्ध गति दी जाए। नगर निगम में आमजन को अपने कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कर कोटा को स्वच्छता के क्षेत्र में मॉडल शहर बनाने की दिशा में कार्य हो।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ombirlakota

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here