उज्जैन : सीएम यादव ने जियापुरा में मानव बाल कल्‍याण समिति (विद्याभारती) द्वारा निर्मित होने वाले महाकालपुरम प्रकल्‍प का भूमिपूजन किया

0
96
उज्जैन : सीएम यादव ने जियापुरा में मानव बाल कल्‍याण समिति (विद्याभारती) द्वारा निर्मित होने वाले महाकालपुरम प्रकल्‍प का भूमिपूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के जियापुरा, बड़नगर रोड में मानव बाल कल्‍याण समिति (विद्याभारती) द्वारा निर्मित होने वाले महाकालपुरम प्रकल्‍प का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पूज्य संत श्‍याम गिरी महाराज एवं विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह सीबीएसई के अनुसार शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रकल्प के लिए 1.25 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि आदर्श विद्यालयों के माध्यम से नई पीढ़ी में संस्कारों का निर्माण होता है। शिक्षा के ऐसे नए प्रकल्पों की शुरुआत इस दिशा में शुभ संकेत है।

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here