चम्पावत : सीएम धामी ने बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया

0
104
चम्पावत : सीएम धामी ने बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत के बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मिनी स्टेडियम, बनबसा (चम्पावत) में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कृत एवं खेल किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एनएचपीसी द्वारा वन प्रभागों को सीएसआर के अंतर्गत प्रदान किए गए तीन टाटा योद्धा वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का हर युवा खेलों से जुड़े और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को निखारे। हमारा संकल्प है कि देवभूमि का युवा स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बने।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here