मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया। रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 102 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने 2026 में अपनी 17वीं टी-20 इंटरनेशनल जीत दर्ज की, जो एक कैलेंडर वर्ष में टीम की सबसे बड़ी जीत संख्या है। इससे पहले भारत ने 2018 में 23 मैचों में 16 जीत हासिल की थीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 103 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली और स्मृति ने तेज शुरुआत की। दोनों ने शुरुआती छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 76 रन जोड़े। शेफाली ने 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। शेफाली 55 रन बनाकर आउट हुईं, तब तक भारत जीत के बेहद करीब पहुंच चुका था। शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि कप्तान स्मृति मंधाना 23 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रहीं।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCIWomen
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



