नई दिल्ली : पीएम मोदी से असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुलाकात की

0
80
नई दिल्ली : पीएम मोदी से असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने लिखा, “आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दुर्गा पूजा एवं दशहरा की हार्दिक बधाई दी।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी को उनके आशीर्वाद से मंगोलिया यात्रा के अनुभवों तथा लोक भवन, असम की प्रमुख पहलों, विशेषकर ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘नमो मातृभूमि: राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्वावलंबन संकल्प सप्ताह’ के माध्यम से युवाओं में जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना सुदृढ़ करने के प्रयासों से अवगत कराया। भेंट हेतु पुनः आभार।”

News Source : Social Media

Image Source : X @Laxmanacharya54

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here