मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को संबोधित किया। कार्यक्रम में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “चिट्टे के खिलाफ इस जनअभियान में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन की सहभागिता नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है। हमारे युवाओं के सपने और उनका भविष्य अनमोल हैं। हमें मिलकर ऐसी जागरूक और सशक्त पीढ़ी का निर्माण करना है, जो नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश की प्रगति में योगदान दे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर शाहपुर के दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा भी की। इससे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



