मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून जिले के लाकुई में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय में मुख्य द्वार एवं दंत चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय में मुख्य द्वार एवं दंत चिकित्सालय का लोकार्पण करने के साथ ही प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों से विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और बेहतर होगा तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास और स्वास्थ्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पिछले पाँच वर्षों में प्रदेश में तीन नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोले गए हैं वहीं, किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य भी आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी गतिमान है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



