मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज हयात के ग्लोबल सीईओ और प्रेसिडेंट मार्क एस. होपलामाज़ियन के साथ-साथ भारत, एशिया पैसिफिक और ग्रेटर चाइना की वरिष्ठ लीडरशिप के साथ चर्चा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, “हमने भारत में पर्यटन की अपार संभावनाओं और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ रहे अवसरों पर बातचीत की। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत अपने पर्यटन इकोसिस्टम को मजबूत कर रहा है, निवेश के नए अवसर पैदा कर रहा है और खुद को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित कर रहा है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “भारत के पर्यटन विकास की यह कहानी वैश्विक हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स के लिए अपने विस्तार के बेहतरीन अवसर पेश करती है, जिससे वे ‘विकसित भारत 2047’ की हमारी यात्रा में अपना योगदान दे सकते हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gssjodhpur
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



