मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान ने यूएई में जारी ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। सोमवार रात अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 294 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 38.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। सेदिकुल्लाह अटल ने शतक लगाया, जबकि राशिद खान ने चार विकेट लिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अच्छी शुरुआत करते हुए सात ओवर में 50 रन जोड़े। गुरबाज के आउट होने के बाद जादरान ने तेजी से रन बनाए और अटल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई और दोनों ने अर्धशतक पूरे किए। ब्रैड इवांस ने 90 रन पर जादरान को आउट कर साझेदारी तोड़ी। रहमत शाह और अजमतुल्लाह उमरजई के जल्दी आउट होने के बाद अटल ने हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ 42 रन जोड़े और 44वें ओवर में अपना तीसरा वनडे शतक पूरा किया, लेकिन अगले ओवर में रनआउट हो गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए। टीम ने नेट रन रेट के लिहाज से 196 रन तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई। राशिद खान ने रयान बर्ल सहित लगातार ओवरों में विकेट लेकर अफगानिस्तान की जीत तय कर दी।
News Source : Social Media
Image Source : X @ICC
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



