मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने ‘द ग्रेज़ ऑफ व्हाइट शिपिंग’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह पुस्तक समुद्री घटनाओं के विश्लेषण और सूचना साझा करने के क्षेत्र में आईएमएसी और आईएफसी-आईओआर के दो दशकों के सामूहिक अनुभव पर आधारित है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि भारतीय नौसेना के युवा वर्दीधारी पेशेवरों द्वारा लिखी गई यह पुस्तक समुद्री सूचना से जुड़ी जटिलताओं, चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डालती है। इससे ‘मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस’ को बेहतर बनाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @indiannavy
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



