मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के अवसर पर आज गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी का विधि-विधान से विशिष्ट पूजन-अर्चन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व विजयादशमी के अवसर पर आज श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी का विधि-विधान से विशिष्ट पूजन-अर्चन किया। श्री नाथ जी जन-जन को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



