मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को लाडवा शहर के कुरुक्षेत्र यमुनानगर मार्ग पर लगभग 98 लाख रुपए की लागत से स्थापित चक्रवर्ती सम्राट महाराजा शूरसैनी जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में डीपीआर हरयाणा ने बताया कि सीएम सैनी ने महाराजा शूरसैनी जी को महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक बताते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, न्याय और जनसेवा की प्रेरणा देता है। प्रदेश सरकार महापुरुषों की विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज लाडवा में महान योद्धा महाराजा शूरसैनी जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इससे शहर को एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में नई पहचान मिली। हमारी सरकार प्रदेशभर में महापुरुषों के स्मारकों और भवनों के माध्यम से उनके योगदान और आदर्शों को सहेजने का निरंतर प्रयास कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



