छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल

0
85
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी हमें अपने भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव की गौरवशाली, लगभग 170 वर्ष पुरानी परंपरा को सहेजने के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सत्य, सेवा, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़कर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here