मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, “अमर शहीदों के शौर्य और बलिदान को शत-शत नमन! पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज माना, रायपुर स्थित चतुर्थ वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष में हमारे पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए शांति, सुरक्षा और विकास की नई राह प्रशस्त की है। हमारी सरकार शहीद जवानों के परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। वीर जवानों का त्याग और बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा रहेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के हमारे संकल्प को सुदृढ़ करता रहेगा। जय हिन्द!”
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



