IND-W vs ZIM-W टी-20 सीरीज : भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरा टी-20 मैच 92 रन से जीता

0
89
IND-W vs ZIM-W टी-20 सीरीज : भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरा टी-20 मैच 92 रन से जीता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने 69 रन का योगदान दिया, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 92 रन से जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। ज्ञात हो कि भारत ने पहला टी-20 मैच 4 विकेट से और दूसरा टी-20 मैच 9 विकेट से जीता था।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCIWomen

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here