हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
87
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही नैतिक मूल्यों, अनुशासन, करुणा, बड़ों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए कक्षा पहली से नैतिक शिक्षा शुरू करने पर जोर दिया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए योग्य शिक्षक, पर्याप्त स्टाफ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीबीएसई स्कूलों में जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती तेज करने, 100 नए स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती तथा मिनिस्टीरियल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जरूरत के अनुसार व्यवस्था करने को कहा। इसके साथ ही, नई योजना के तहत 3,900 शिक्षकों और 900 गैर-शिक्षक कर्मचारियों के पदों को भरने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की।”

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here