मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू बुधवार को मॉडल टाउन स्थित ‘क्वीन मैरीज़ स्कूल’ के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने लिखा, “आज मॉडल टाउन स्थित ‘क्वीन मैरीज़ स्कूल’ के रजत जयंती समारोह में शामिल हुआ और वहां की छात्राओं से बातचीत की। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप, शिक्षा का उद्देश्य छात्राओं को केवल परीक्षाओं के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करना होना चाहिए। हमें उनमें जिज्ञासा, स्वतंत्र सोच और विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहने की क्षमता विकसित करनी चाहिए, ताकि वे असफलताओं को भी विकास के अवसरों में बदल सकें।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैंने छात्राओं से अपनी खूबियों को पहचानने, पुरानी और रूढ़िवादी धारणाओं को चुनौती देने, तथा विज्ञान, उद्यम और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में अपने सपनों को पूरा करने का आग्रह किया। शिक्षा की असली कसौटी यह है कि वह ज्ञान को समाधानों में, और महत्वाकांक्षा को समाज के प्रति जिम्मेदार कार्यों में बदलने में कितनी सक्षम है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



