मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में मुंबई में आयोजित तीन दिवसीय ‘INDIA CHEM 2026’ के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश के अवसरों, औद्योगिक अधोसंरचना और राज्य की निवेश अनुकूल नीतियों से निवेशकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को अवगत कराया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस 14वें द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योगपति, निवेशक, विशेषज्ञ और नीति निर्माता सहभागिता कर रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



