दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने द्वारका सेक्टर 23 स्थित पुलिस स्टेशन का औचक दौरा किया

0
97
दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने द्वारका सेक्टर 23 स्थित पुलिस स्टेशन का औचक दौरा किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज द्वारका सेक्टर 23 स्थित पुलिस स्टेशन का औचक दौरा किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने लिखा, “आज सेक्टर 23, द्वारका पुलिस स्टेशन का औचक दौरा किया। इसका उद्देश्य वहां की कार्य-तैयारी, पुलिसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेना था। पुलिसकर्मियों से बातचीत की और शिकायतों के निवारण की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारी, और स्थानीय निगरानी प्रणालियों का आकलन किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस दौरान मुख्य जोर उन बातों पर रहा जो नागरिकों के लिए मायने रखती हैं – जैसे शिकायतों का जल्द समाधान, आपातकालीन स्थिति में समय पर मदद, सुरक्षित पड़ोस, और जनता के साथ सम्मानजनक व पारदर्शी व्यवहार ।जनता का भरोसा मजबूत करने के लिए सक्रिय गश्त (पेट्रोलिंग), समयबद्ध कार्रवाई और जवाबदेह सेवा देने पर जोर दिया, ताकि पुलिसिंग के जरिए नागरिकों की रोजमर्रा की सुरक्षा में वास्तविक सुधार आ सके। ‘सुरक्षित दिल्ली’ ही ‘विकसित दिल्ली’ की नींव है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @LtGovDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here