दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ₹8,941 करोड़ से अधिक की लागत वाली 43 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

0
91
दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ₹8,941 करोड़ से अधिक की लागत वाली 43 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली के श्याम नगर में 8,941 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 43 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसदगण, मंत्रीगण, विधायकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “मिशन स्वच्छ यमुना को नई गति देने के लिए समस्त दिल्लीवासियों की ओर से माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का हृदय से आभार। आज श्याम नगर में माननीय गृह मंत्री जी के कर-कमलों द्वारा ₹8,941 करोड़ से अधिक की लागत वाली 43 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ। इन परियोजनाओं के तहत नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे, पुराने प्लांट की क्षमता बढ़ेगी, सीवर नेटवर्क का विस्तार होगा और जल निकासी की व्यवस्था सुधरेगी। इससे यमुना में गंदे पानी को जाने से रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमने संकल्प लिया है कि माँ यमुना को स्वच्छ बनाकर ही रहेंगे। यह दिल्लीवासियों से हमारा वादा है और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय गृह मंत्री जी के निरंतर सहयोग से हम इस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here