शिमला : सीएम सुक्खू ने ओक ओवर से इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर तक आयोजित वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया

0
76
शिमला : सीएम सुक्खू ने ओक ओवर से इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर तक आयोजित वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खेल एवं सांस्कृतिक क्लब के शुभारंभ अवसर पर शिमला के ओक ओवर से इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर तक आयोजित वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस क्लब का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इसके साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। पारंपरिक हिमाचली संस्कृति को प्रोत्साहित करने, आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here