मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के गढ़फुलझर में आयोजित ‘रामचंडी दिवस-2026’ में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर सीएम साय ने रामचंडी मंदिर परिसर में 50 लाख रुपए की लागत से डोम निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और सुशासन सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को निरंतर बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया। यह भवन सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के साथ ही सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी केंद्र बनेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



