केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भुवनेश्वर में ’19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एग्जीबिशन’ के समापन सत्र को संबोधित किया

0
85
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भुवनेश्वर में '19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एग्जीबिशन' के समापन सत्र को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को भुवनेश्वर में ’19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एग्जीबिशन’ के समापन सत्र को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “आज भुवनेश्वर में ’19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एग्जीबिशन’ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए, सरकार ने सुरक्षित, निर्बाध, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शहरी परिवहन प्रणालियों को विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस वर्ष की थीम, ‘डिजिटल युग में शहरी सुगमता और रहने योग्य शहर’ पर केंद्रित इस सम्मेलन में, भविष्य के शहरों के निर्माण में ‘नागरिक-केंद्रित मोबिलिटी’ के महत्व पर जोर दिया गया। जैसे-जैसे शहरीकरण बढ़ रहा है और तकनीक परिवहन व्यवस्था को बदल रही है, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन सहित हर नागरिक सुरक्षित, आरामदायक और स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सके।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “शहरी मोबिलिटी का सीधा संबंध आर्थिक विकास और जीवन की गुणवत्ता से है। भविष्य के लिए तैयार योजना बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, ‘ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट’ (टीओडी) और ‘फर्स्ट-एंड-लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ के महत्व को रेखांकित किया गया, जो लोगों के जीवन को आसान बनाने में मददगार है। इस कार्यक्रम के दौरान, शहरी परिवहन के क्षेत्र में बेहतरीन पहल करने वाले शहरों को सम्मानित भी किया गया। अधिक सुलभ और कुशल शहरी परिवहन प्रणालियां बनाने की दिशा में काम करने वाले सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @mlkhattar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here