मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने बताया कि बैठक में औद्योगिक विकास, सीमावर्ती आधारभूत संरचना, सड़क सुविधा, वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की। साथ ही, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने पर बल दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि लाहौल-स्पीति जिले के मुहाल लालुंग और धार चोकुला, काजा में बीओपी लालुंग की स्थापना के लिए आईटीबीपी की 17वीं बटालियन को 1.78.20 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की। उन्होंने बंदरों की पंचायतवार संख्या का डेटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही, सीएम सुक्खू ने बनखंडी, देहरा (कांगड़ा) में निर्माणाधीन दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान की प्रगति की समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘हिमाचल्स वाइल्ड आइकॉन्स’ और ‘हिमाचल्स वाइल्ड हेरिटेज’ पोस्टकार्ड श्रृंखलाओं तथा डॉ. संजय सूद द्वारा लिखित पुस्तक ‘सिंप्लिफाइड प्रोसीजर्स फॉर एनालिसिस ऑफ फिजियोकेमिकल टेस्ट्स इन वाटर सैंपल्स’ का विमोचन किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



