मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “शासन में पद नहीं, बल्कि दायित्व महत्वपूर्ण हैं। सेवा भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करना और ज्ञान को शोध एवं नवाचार से जोड़ना, भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली महत्वपूर्ण सीख है। आज भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ कर विचार साझा किए। हमारी सरकार प्रदेश में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े पावन स्थानों को श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के माध्यम से विकसित कर रही है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके विचारों और संदेशों पर गहन शोध करने वाले शोधार्थियों एवं संस्थाओं को प्रदेश सरकार हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



