मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती से उत्पादित सेबों के लिए ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड लॉन्च किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। पांगी प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल है। यहां 370 हेक्टेयर भूमि पर 1,04,000 से अधिक सेब के पौधे हैं। इस सीजन में करीब 550 मीट्रिक टन (35,000 पेटियां) उत्पादन की उम्मीद है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि पहले पांगी के सेब ‘कुल्लू एप्पल’ या ‘किन्नौर एप्पल’ के नाम से बेचे जाते थे। अब 10 और 20 किलोग्राम क्षमता वाले ‘पांगी एप्पल’ कार्टन 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिससे सेबों को अपनी विशिष्ट पहचान मिलेगी। यह पहल पांगी को रसायन-मुक्त उपमंडल बनाने के साथ लगभग 6,300 कृषक परिवारों की आजीविका सुदृढ़ करेगी, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देगी और इस दूरदराज जनजातीय क्षेत्र में नए आर्थिक अवसर सृजित करेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



