मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0’ में प्रतिभाग किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “आज गुंजी, पिथौरागढ़ में आयोजित ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0’ में प्रतिभाग कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मई माह के प्रथम सप्ताह में ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ के आयोजन की भी घोषणा की। लगभग 4,500 मीटर की ऊंचाई पर चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच देशभर से आए धावकों ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का अद्भुत परिचय दिया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यह आयोजन न केवल हमारी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान दे रहा है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी साकार कर रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और ‘वाइब्रेंट विलेज’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प उत्तराखण्ड को साहसिक पर्यटन और खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाते हुए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



