वाराणसी : पीएम मोदी ने अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन किया

0
103
वाराणसी : पीएम मोदी ने अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “काशी की पावन धरा पर आज औद्योगिक विकास को नई गति, महिला सशक्तीकरण को नई ऊर्जा और श्रम की शक्ति को नई संभावनाओं का संबल मिला है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर काशी की विकास यात्रा में औद्योगिक प्रगति का नया अध्याय जोड़ा है। इस अवसर पर मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। यह पहल रोजगार, श्रमिकों को सम्मानजनक आजीविका और माताओं-बहनों के जीवन में समृद्धि के नए अवसर सृजित करेगी। आभार प्रधानमंत्री जी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here