भोपाल: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती शोभना तिवारी को अमेरिका की मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी ने मानद पीएचडी से सम्मानित किया। नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें यह उपाधि सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश टंडन, बॉलीवुड अभिनेत्रियां तनुश्री दत्ता, त्रिधा चौधरी, रोमा अरोड़ा, कैडिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके राजपूत, डॉ. प्रमोद नंदवाल, शिवानी शर्मा और अक्षरा गौड़ा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। शोभना तिवारी की इस उपलब्धि को समाजसेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



