मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम परिसर में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व, शारीरिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया। योग, आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक विचार, स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। मन में सद्भावना बनी रहे, दुर्विचार मिटें और जीवन में सत्कर्मों का दीप सतत प्रज्ज्वलित रहे, यही जीवन का ध्येय होना चाहिए। बाबा महाकाल, भगवान श्रीकृष्ण और मां गायत्री की कृपा से मिले जीवन का श्रेष्ठतम उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अच्छे कार्यों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



