मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण (चमोली) जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही रुद्रप्रयाग शहर में यातायात का दबाव कम होगा और स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में भी यह मार्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “बाईपास पर ट्रायल के आधार पर वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो चुका है और शीघ्र ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हमारी सरकार प्रदेश में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने, यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



