मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘हिंदी सलाहकार समिति’ की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शासकीय कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने, इसे सरल एवं सहज बनाने तथा आम नागरिकों से जुड़ने का प्रभावी माध्यम बनाने पर चर्चा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि उर्वरक, रसायन एवं पेट्रोरसायन तथा औषध विभागों द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी देना, हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में तकनीकी सामग्री उपलब्ध कराना, हिंदी प्रशिक्षण, जाँच प्रतिवेदनों, हिंदी लेखों एवं शब्दावलियों का प्रकाशन तथा जन औषधि योजनाओं की जानकारी हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराना शामिल है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हिंदी केवल कार्यालयी भाषा बनकर न रह जाए, बल्कि सरकारी सेवाओं, योजनाओं और जनकल्याणकारी पहलों को आम नागरिकों तक सरलता से पहुँचाने का सशक्त माध्यम बने।
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



