मप्र : सीएम यादव ने नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में ‘देवी लोक’ परियोजना के प्रथम चरण का भूमिपूजन किया

0
80
मप्र : सीएम यादव ने नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में ‘देवी लोक’ परियोजना के प्रथम चरण का भूमिपूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में 85.40 करोड़ रुपए की लागत से भव्य ‘देवी लोक’ परियोजना के प्रथम चरण का भूमिपूजन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी के करकमलों से उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक के लोकार्पण के बाद पूरे मालवांचल का स्वरूप बदला है। इसी क्रम में अब माँ बगलामुखी देवी लोक के विकास कार्यों को भी गति दी जा रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि आमला से नलखेड़ा तक लगभग 14 किमी लंबा नया फोरलेन बायपास बनाया जाएगा। नलखेड़ा मार्ग की पुलिया और सड़क को आवश्यकतानुसार चौड़ा किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुरक्षित और अधिक सुगम हो सके। लखुंदर नदी पर उच्च स्तरीय पुल बनाया जा रहा है और नदी के तटों पर भव्य घाट भी बनाए जाएंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here